बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के छोटे भाई का कोरोना से निधन
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के छोटे भाई नरेन्द्र कुमार डहरिया का 30 अप्रैल 2021 को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया। नरेन्द्र कुमार डहरिया का अंतिम संस्कार 1 मई को उनके गृहग्राम छछानपैरी में कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। इसकी जानकारी मंत्री शिव कुमार डहरिया ने ट्वीट कर दिया है। मंत्री शिव कुमार डहरिया ने ट्वीट किया कि अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की मेरे छोटे भाई श्री नरेंद्र कुमार डहरिया का आकस्मिक निधन कल हो गया जिसकी अंत्येष्ठी आज गृह ग्राम छछानपैरी में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया। बाबाजी उसे अपने श्री चरणों में स्थान एवं हम सबको इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।




