BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
Share

 रायपुर, 29 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्रीसाय ने इस साहसिक कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बहादुरी, रणनीति और संकल्पशक्ति का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। यह सफलता हमारे वीर जवानों के अद्वितीय साहस और समर्पण का परिणाम है। मैं उनकी वीरता को नमन करता हूं। उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 2 जवान घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद मुक्त भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने दोहराया कि हमारा लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करना है। यह निर्णायक मोड़ है, और हम तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद के दंश से पूरी तरह मुक्त होगा।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास बहाली के लिए संकल्पबद्ध है।



Share

Leave a Reply