CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छग की जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी, हाईकोर्ट ने शासन को जारी किया नोटिस

छग की जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी, हाईकोर्ट ने शासन को जारी किया नोटिस
Share

 बिलासपुर। प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे जाने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

अधिवक्ता शिवराज सिंह ने चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखकर बताया था कि राज्य के केंद्रीय जेलों में क्षमता से अधिक कैदी है और उन्हें अमानवीय स्थिति में रखा जा रहा है। इस पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू की है।

शासन ने बताई ये वजह

राज्य शासन की ओर से स्वीकार किया गया है कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर काम किया जा रहा है। रायपुर और बिलासपुर में विशेष जेलों की स्थापना की जा रही है, साथ ही बेमेतरा में खुली जेल का प्रस्ताव है। रायपुर में भी विशेष जेल के लिए भूमि भी आबंटित हो चुकी है। हाईकोर्ट ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को जेलों की स्थिति पर न्याय मित्र रणबीर सिंह मरहास के साथ मिलकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। साथ ही राज्य शासन को भी जिलों की स्थिति में सुधार के लिए किए गए प्रयासों पर जवाब देने को कहा गया है। अब अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी।



Share

Leave a Reply