CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में उठा मड़वा ताप विद्युत प्लांट का मामला, जाने क्या कहा सीएम भूपेश बघेल ने

 छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में उठा मड़वा ताप विद्युत प्लांट का मामला, जाने क्या कहा सीएम भूपेश बघेल ने
Share

 रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में राज्य में संचालित ताप विद्युत संयंत्रों और उससे उत्पादित विद्युत का मामला उठा। मंडवा ताप संयंत्र से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मड़वा गले की ऐसी फांस हैं, जिसे निगलते भी नहीं बन रहा और उगलते भी नहीं बन रहा। 


सदन में भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने यह मामला उठाया था। उन्होंने मड़वा प्लांट कहा कि इसका उत्पादन बढ़ाने से सरकार को ज्यादा फायदा होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के साथ जो एग्रीमेंट हुआ है, इसलिए बिजली देना हमारी बाध्यता है। लेकिन तेलंगाना सरकार बिजली का दो हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है, सिर्फ ब्याज का पैसा देती है। 

उन्होंने कहा कि मड़वा ताप विद्युत गृह देश का सबसे महंगा पावर प्लांट है। तेलंगाना से यदि बकाया दो हजार करोड़ रुपये मिल जाये तो उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। लेकिन सिर्फ ब्याज का पैसा मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके पहले प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों से उत्पादन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व 500 मेगावाट, हसदेव ताप विद्युत गृह 840 मेगावाट, कोरबा पश्चिम विस्तार 500 मेगावाट और अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से 1000 मेगावाट की बिजली का उत्पादन हो रहा है।
 


Share

Leave a Reply