CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ लाकडाउन-4 : मोहल्ले की किराना दुकानें खुली, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

 छत्तीसगढ़ लाकडाउन-4 : मोहल्ले की किराना दुकानें खुली, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से चौथे दौर के लॉकडाउन की शुरूआत हो गई है। इस चौथे दौर के लॉकडाउन में कुछ रियायतों के साथ गली मोहल्ले के दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही बैंक व सरकारी दफ्तरों को खोलने की अनुमति दी है।

लॉकडाउन का चौथा फेज आज से शुरू होकर कुछ रियायतों के साथ 17 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। कलेक्टर ने जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेश में कुछ किराना दुकान, बैंक व सरकारी दफ्तरों को कड़ी शर्तो के साथ खोलने की अनुमति दी है। आज से गली, मोहल्ले की किराना दुकानें खुल गई है। किराना दुकान के बाहर एक समय में केवल 5 लोग ही लाइन में लग सकते हैं। स्टेशनरी, पंचर दुकान शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
वही लॉन्ड्री सर्विसेस, आटा चक्की को भी शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। सरकारी दफ्तरों को 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्यो को शुरू करने के आदेश दिए है। सरकारी दफ्तर आम आदमी के लिए बंद रहेंगे। वही क्रषि क्षेत्र में बीज, कीटनाशक विक्रय, कृषि मरम्मत को शाम 5 बजे तक छूट दी गई है होटल रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी को छूट रहेगी 

बैंक, डाकघर, कुरियर सेवाएं (ई-कॉमर्स नहीं), इलेक्ट्रीशियन / प्लंबर एसी, कूलर, सैनिटरी फिटिंग की घरेलू सेवाओं/ मरम्मत की दुकानें, पोल्ट्री, मांस, अंडा, दूध, डेयरी और डेयरी उत्पादों की दुकानें, आटा चक्की, सरकारी सभी निर्माण काम।


Share

Leave a Reply