CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन: व्यापारी संघ ने सभी दुकानें खोलने की मांगी अनुमति

 छत्तीसगढ़ लॉकडाउन: व्यापारी संघ ने सभी दुकानें खोलने की मांगी अनुमति
Share

दंतेवाड़ा। जिले में कोविड पर नियंत्रण स्थापित करने के लिये लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कुछ दुकानों को छूट प्रदान की गई है और कुछ दुकानों को नहीं। जिसके बाद आज व्यापारी संघ गीदम व दंतेवाड़ा के द्वारा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुये सभी व्यवसाय के व्यापारियों की दुकानों को खोलने के लिये कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। 

गौरतलब है कि अभी कपड़ा दुकान, फुट वेयर की दुकान, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, मोबाइल व रिचार्ज की दुकान, फैंसी स्टोर्स, बर्तन दुकान व ज्वेलरी की दुकानों को खोलने की अनुमति नही प्रदान की गयी है। व्यापारी संघ अध्यक्ष गीदम रजनीश सुराना ने बताया कि लगातार हुये लॉकडाउन के कारण सभी व्यापारियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इसलिये व्यापारियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुये सभी व्यवसाय की दुकानों को खोलने के लिये कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुये आश्वासन दिया है कि कुछ दिनों में कोरोना की स्थिति को देखकर व्यापारियों के हित में आवश्यक निर्णय लिया जायेगा।


Share

Leave a Reply