CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान 'यास' के कारण छत्तीसगढ़ में भी हो सकती है बारिश

 अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान 'यास' के कारण छत्तीसगढ़ में भी हो सकती है बारिश
Share

रायपुर। चक्रवात तूफान यास के चलते छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में आने वाले 12 घंटे के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का निशान बना हुआ है। अगले 12 घंटे के दौरान इसके उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढऩे की संभावना है। 22 मई और 26 मई को चक्रवात तूफान यास उड़ीसा की उत्तरी भाग, बंगाल  और बंगला देश के तट से टकराएगा। 


एनडीआरएफ की 22 टीमे तैनात-
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान यास के कारण उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा झारखण्ड के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। जिसके मद्देजनर जानमाल की क्षति भी पहुंच सकती है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की टीम लोगों को बचाने के लिए अपने-अपने उपाय करने लगे है, जिसके  कारण एनडीआरएफ की 22 टीमे उड़ीसा के समुद्री तटीय जिलों के साथ पश्चिम बंगाल में तैनात है। 

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश-
छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिले उड़ीसा प्रांत के सीमा से लगे हुए हैं। महासमुंद और गरियाबंद जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही सरगुजा,बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है। 

गंभीर चक्रवात तूफान में बदल सकता है यास-
भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र भूवनेश्वर के वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 मई तक तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह उत्तर पश्चिम की ओर बढऩा जारी रखेगा। 26 मई की सुबह पश्चिम बंगाल के आसपास उड़ीसा के तटों से टकाराएगा और शाम होते-होते उड़ीसा पश्चिम बंगाल और झारखंड को पार करेगा। 


Share

Leave a Reply