यूपी के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र, सीएम बघेल ने कहा…
रायपुर । यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना यूपी में भी लागू होगी। इसके साथ ही 2500 में धान की खरीदी, किसानो का कर्ज़ा माफ, बिजली बिलकुल आधा भी शामिल है। इस घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ख़ुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- ‘मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र ‘यूपी का उन्नति विधान में’ छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र हुआ है और पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू करने का संकल्प लिया है।’
मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र #यूपी_का_उन्नति_विधान में "छत्तीसगढ़ मॉडल" का जिक्र हुआ है और पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी #गोधन_न्याय_योजना लागू करने का संकल्प लिया है। pic.twitter.com/sVxbhW6CoR
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 9, 2022




