छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा किया जारी ...
रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा जारी किया है। पुलिस ने बताया है कि माह अप्रैल-2021 में गत तीन माह की तुलना में सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है। माह जनवरी, फरवरी व मार्च 2021 में जहां सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन औसतन 20 व्यक्तियों की मृत्यु होती थी, वहीं माह अप्रैल में सड़क दुर्घटना मृत्यु दर घट कर प्रतिदिन औसतन 10 हुई है।




