छत्तीसगढ़ PSC का कारनामा: परीक्षा में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थी का साक्षात्कार में आया नाम, एक अभ्यर्थी ने की शिकायत
रायपुर। पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) की ओर से ली गई सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। परीक्षा में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थी का साक्षात्कार में नाम आ गया है। इससे एक बार फिर लोक सेवा आयोग पर सवाल खड़े हो गए है।
इस पूरे मामले का खुलासा सहायक प्राध्यापक की हुई परीक्षा में शामिल हुए वीरेंद्र कुमार पटेल ने किया है। उसने आयोग से इस मामले में लिखित शिकायत कर इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

वीरेंद्र ने अपने शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि “ 5 नवंबर को वे सहायक प्राध्यापक परीक्षा में अमलीडीह स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में शामिल हुआ था। उस समय मेरे पीछे बैठा अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित था, बावजूद उसका चयन परीक्षा के बाद साक्षात्कार में हुआ है।
इसी बात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व कलेक्टर ओ.पी. चौधरी ने भी गड़बड़ी कि आशंका जताते हुए ट्विट किया है साथ ही कठोर कार्यवाही करने कि मांग कि है .
अस्सिटेंट प्रोफेसर परीक्षा के दौरान रायपुर के अमलीडीह परीक्षा केन्द्र में वीरेन्द्र के पीछे रोल नम्बर वाला अभ्यर्थी अब्सेंट था,लेकिन इंटरव्यू में उसका नाम आया है।यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।तत्काल कठोर कदम अनिवार्य हो गया है। pic.twitter.com/WJaXC1Dhhd
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) January 31, 2021




