छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की मांग, सभी शिक्षकों का टीकाकरण करवाए सरकार
धमतरी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वेक्सीन सेंटर में ड्यूटी के दौरान बहुत से शिक्षक कोरोना पॉजिटिव हो गए है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि उषा साहू, जिलाध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर और ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी गेवाराम नेताम ने शासन, प्रशासन से मांग की है कि, शिक्षकों को कोरोना वारियर्स मानते हुए उन्हें 50 लाख का बीमा कवर देकर ही कोरोना सम्बन्धी डयूटी में लगाया जाए। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को डयूटी के दौरान फेस सील्ड, ग्लब्स, मास्क व सेनेटाइजर देकर ही कोरोना सम्बन्धी किसी भी कार्य मे ड्यूटी दिया जाए। वर्तमान में कई केंद्र व कार्य में जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के वैक्सीनेशन को लेकर भी तैयारियां जोर-शोर से चल भी रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार ने फस्र्ट फेज में सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का काम भी हो चुका है। सिर्फ शिक्षक समुदाय को ही इससे वंचित रखा गया है, जबकि यही शिक्षक पहले के लॉकडाउन और वर्तमान के लॉकडाउन के समय में फ्रंट लाइन में ही रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इन्हें भी कोरोना वॉरियर्स का दजर्घ देते हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखने की मांग संघ करता है।




