CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ का वर्चुअल योग मैराथन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल, इतने लोग हुए थे शामिल

छत्तीसगढ़ का वर्चुअल योग मैराथन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल, इतने लोग हुए थे शामिल
Share

रायपुर, सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित वर्चुअल योग मैराथन में सर्वाधिक पंजीयन के लिए छत्तीसगढ़ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। प्रदेश में 28 जिलों से कुल 10 लाख 41 हजार 595 लोगों ने इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन कराया था। इस उपलब्धि पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ‘मोस्ट पीपल रजिस्टर्ड फॉर ए वर्चुअल योगा मैराथन’ के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा है। आज शाम महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें यह सर्टिफिकेट सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता की योग के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए सभी प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि 5 जून से 20 जून तक वर्चुअल योग मैराथन के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन किया गया। जिसमे प्रदेश के समस्त जिलों से लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 28 जिलों से कुल 10 लाख 41 हजार 595 लोगों ने वर्चुअल योगा मैराथन के लिए पंजीयन कराया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, समाज कल्याण विभाग के संचालक पी दयानन्द भी उपस्थित थे।
 



Share

Leave a Reply