छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून द्रोणिका नलिया, उदयपुर, गोंडा, गोंदिया, गोपालपुर और उसके बाद पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा पश्चिम-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर तटीय तमिलनाडु के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है, जिससे प्रदेश में आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना कम है। लेकिन कुछ स्थानों पर जरूर हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की भी संभावना है। प्रदेश में 5 सितंबर से बारिश की मात्रा और क्षेत्र बढऩे की संभावना है। व्यापक वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ आने की संभावना है।




