CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Chhattisgarh Weather – आज शाम तक जमकर बरस सकते हैं बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather – आज शाम तक जमकर बरस सकते हैं बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Share

 रायपुर। मानसून की देश के कई राज्यों से विदाई हो चुकी है। मगर चक्रवात नोरू के कारण पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में भारी बारिश के भी आसार है।

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलावा दक्षिण के भी कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों बारिश जारी रहने का अनुमान है।

23 राज्यों में आज येलो अलर्ट, भारी बारिश का अंदेशा

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक व पूर्वोत्तर के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में आज तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश व कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



Share

Leave a Reply