महंगाई के विरोध में 18 को थमेगा छत्तीसगढ़, दोपहर 12 बजे राज्य में 5 मिनट का चक्का-जाम
रायपुर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामाग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि सभी 18 जून को दोपहर 12 बजे 5 मिनट के लिये जहां है वहीं थम जाये तथा चक्का जाम कर मंहगाई का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से भी आह्वान किया कि वे सब अपने क्षेत्रों में इस सांकेतिक चक्का जाम को सफल बनाने जुट जाएं।




