CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : वेलेंटाइन-डे के खास मौके पर 14 सरेंडर नक्सलियों ने अपनी प्रेमिकाओं के साथ रचाई शादी

छत्तीसगढ़ : वेलेंटाइन-डे के खास मौके पर 14 सरेंडर नक्सलियों ने अपनी प्रेमिकाओं के साथ रचाई शादी
Share

दंतेवाड़ा। जिले में वेलेंटाइन-डे के खास मौके पर 14 सरेंडर नक्सलियों ने अपनी प्रेमिकाओं के साथ शादी रचाई। कारली हैलीपैड में आयोजित इस विवाह कार्यक्रम में मौजूद 08 लाख का इनामी आत्मसमर्पित नक्सली प्रदीप स्वयं को रोक नहीं पाया। वह काफी भावुक हो गया और दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के पास पहुंचकर बोलने लगा कि साहब मेरी पत्नी सोढ़ी गंगे सुकमा जिले के गोन्डेरास की रहने वाली है।
 
 
जो अभी जगदलपुर की जेल में है, उससे मैं बहुत प्यार करता हूं, आज आपने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों का घर बसवाया। अब मेरी पत्नी को जेल से छुड़वा दीजिये साहब। मैं उसे नक्सल संगठन के दोबारा शामिल नहीं होने दूंगा। एसपी ने प्रदीप की बातें सुनीं और उसे आश्वस्त किया है कि इसके लिए वे जरूर पहल करेंगे। 
 
 
प्रदीप ने बाताया कि वह जबेली निवासी है, पहले नक्सल दबाव के कारण संगठन में शामिल हुआ था। अभी वह डीआरजी की टीम में काम करता है। नक्सल संगठन में रहते हम दोनों को प्रेम हुआ था। नक्सलियों से इजाजत लेकर हमने शादी की, लेकिन बाद में मैंने आत्मसर्मपण किया। पत्नी को सुकमा में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद से पत्नी जेल में ही है, पत्नी छूट जाएगी तो हम साथ रहेंगे।


Share

Leave a Reply