छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने जिला जेल से 26 बंदी पैरोल पर रिहा
कोरबा। जेलों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने कम सजा वाले बंदियों को पैरोल पर रिहा किया जा रहा हैए ताकि जेल में भीड़ कम हो सके। जिला जेल से 26 बंदी को रिहा किया। पैरोल पर छोडऩे के हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला जेल से सामान्य मामले में 15 दिन व गंभीर मामलों में 6 माह या 1 साल तक की सजा वाले 36 बंदियों की सूची भेजी थी।
इनमें से 26 को पैरोल पर छोड़ा है। जेलर विद्यानंद सिंह ने बताया लॉकडाउन के दौरान पैरोल पर छूटने वाले सभी बंदियों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। उन्हें पैरोल अवधि के बाद वापस लौटना होगा। जेल में वर्तमान में 282 बंदी थे। इसमें पैरोल पर बंदियों की रिहाई के बाद 256 बंदी रह गए हैं।




