छत्तीसगढ़: जहरीला पानी पीने से 6 बच्चे बीमार, सभी को कराया गया अस्पतालक में भर्ती
जगदलपुर। शहर के तिरंगा चौक नयामुंडा में जहरीला पानी पीने से 06 बच्चे बीमार पड़ गए। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्ष के 06 बच्चे बेड़ापारा में आम के पेड़ से आम तोड़ कर खाने के बाद उन्होंने पास के घर में पानी पीया पानी मे छिपकली गिरी हुई थी इससे पानी जहरीला हो गया था, बिना देखे सभी बच्चे जहरीला पानी पी चुके थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगडने लगी। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।




