छत्तीसगढ़: इस तारीख से शुरू हो सकता विधानसभा मानसून सत्र, तैयारियां हुई शुरू
रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी होने लगी है। बताया जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो सकता है। यह सत्र पांच दिनों का हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी विधानसभा सचिवालय से कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है।
बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 12 दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान सदन में कई विधायक कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। हालांकि बजट सत्र के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया था और इस बार भी कोविड के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।




