छत्तीसगढ़: कांगेर घाटी के साथ सभी पर्यटन केंद्रों पर लगा प्रतिबंध
जगदलपुर। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और इसके अन्तर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों तिरथगढ़, कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी पर्यटन स्थल को आगामी आदेश तक बंद रखने के आदेश संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा जिले के कलेक्टर रजत बंसल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में बस्तर के सभी पर्यटन केंद्र पर आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं धार्मिक कार्यक्रम, त्योहार, राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, मेला और समारोह सहित तमाम कार्यक्रम पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश कोराना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने एंव उससे होने वाले दुष्प्रभाव से पर्यटकों, आमजनों को सुरक्षित रखने एवं सावधानी बरतते हुए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अन्तर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों को शासन के आगामी आदेश तक तिरथगढ़, कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी पर्यटन स्थल को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा बस्तर के सभी पर्यटन केंद्र पर आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।




