छत्तीसगढ़ : गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, सब्जी के आड़ में गांजा तस्करी, 2 गिरफ्तार...
सरसींवा। सरसीवा थाना ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। सब्जी के आड़ में एक पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करने ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।
ओडिशा से जांजगीर-चांपा क्षेत्र में गांजा तस्करी करने का शिकायत लगातार सरसींवा पुलिस को मिल रही था। गुरुवार को भी सरसीवा थाना को सूचना मिला कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी किया जा रहा है। इस आधार पर सरसीवा थाना की पुलिस ने ग्राम जैतपुर मैं घेराबंदी कर सब्जी के आड़ में गांजा तस्करी कर रहे दो नशे के सौदागर को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 85 किलो गांजा जप्त किया गया है।इसकी कीमत लगभग 14 लाख 25 हजार आंकी गई है। दोनों आरोपी ओडिशा के ही रहने वाले है। दोनों आरोपियों के प्रति एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।




