CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: रिवॉर्ड का झांसा देकर शातिर ठग ने की सीनियर ऑडिटर से 65 हजार की ठगी

 छत्तीसगढ़: रिवॉर्ड का झांसा देकर शातिर ठग ने की सीनियर ऑडिटर से 65 हजार की ठगी
Share

बिलासपुर। रिवॉर्ड का झांसा देकर शातिर ठग ने बिलासपुर में एक ऑडिटर से 65 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली। बदमाश ने रिवॉर्ड में रुपए मिलने की बात कही और मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर पूछा। नंबर बताने के बाद से उनके खाते से किस्तों में रुपए कटना शुरू हो गए। इसके बाद उन्होंने बैंक में शिकायत की और सिविल लाइंस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।
 

प्रियदर्शनी नगर निवासी सुरेंद्र सिंह तैनगुरिया एक लोकल फंड आडिट मे सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर 4 फरवरी को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बोल रहा है। उनके खाते में कुछ रिवॉर्ड प्वाइंट्स जुड़ा है। इसके 6 हजार रुपए उनके खाते में ट्रांसफर करने हैं।
 
 
ठग ने कहा कि मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे बताना होगा। बातों में आकर ओटीपी बता दिया। थोड़ी देर में उनके खाते से 7021, फिर 6945, 6558 व 7018 रुपए निकल गए। अगले दिन फिर 6965 और 8912 कट गए। 6 फरवरी को एक बार फिर 6965 व 7596 और 8 तारीख को 6855 सहित कुल 65513 रुपए की ठगी हो गई। उनके डेबिट कार्ड के जरिए इन रुपयों से खरीदारी की गई थी।
 


Share

Leave a Reply