CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: रिश्वत मांगने की शिकायत पर कलेक्टर ने बैठाई पटवारी पर जांच

 छत्तीसगढ़: रिश्वत मांगने की शिकायत पर कलेक्टर ने बैठाई पटवारी पर जांच
Share

कोरबा। करतला तहसील में कार्यरत पटवारी विकास जयसवाल ने पकरिया और सलिहाभाठा के ग्रामीणों से राजस्व संबंधी कामों के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत को कलेक्टर कौशल ने गंभीरता से लिया है। 

स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित इस खबर पर कलेक्टर ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सहित तीन सदस्यीय दल बनाया गया है और अगले दो दिनों में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्ञात हो कि करतला तहसील में कार्यरत पटवारी विकास जयसवाल के खिलाफ ग्राम पकरिया और सलिहाभाठा के सरपंच, ग्रामीणों ने राजस्व रिकॉर्डों में हेराफेेरी कर किसानों को परेशान करने और किसानों के राजस्व संबंधी कामों के लिए अवैध रूप से रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए, दूसरी जगह ट्रांसफर करने की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय समाचार पत्र में खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। कलेक्टर किरण कौशल ने प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख हरिशंकर यादव, पूजा अग्रवाल और राजस्व निरीक्षक खिलेश्वर लकड़ा को इसकी जांच सौंपी है। जांच दल ने प्रभावित ग्रामीणों से संपर्क कर बयान लेकर और कार्य स्थल की वास्तविकता की रिपोर्ट अगले दो दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं।
 


Share

Leave a Reply