CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : उप जेल में 54 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कलेक्टर-एसपी किया उपजेल का निरीक्षण

 छत्तीसगढ़ : उप जेल में 54 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कलेक्टर-एसपी किया उपजेल का निरीक्षण
Share

नारायणपुर। जिला मुख्यालय स्थित उपजेल में कोविड-19 के 02 जेल कर्मचारियो और 52 कैदियों सहित 54 के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि नारायणपुर सीएमएचओ करने की सूचना के बाद उप जेल में नारायणपुर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने उपजेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री साहू ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैरक में रह रहे कैदियों से बातचीत की और उनसे जेल की व्यवस्थाओं, भोजन, शौचालय एवं दी जा रही दवाईयों के बारे में जानकारी ली। 

कलेक्टर श्री साहू ने जेलर से कहा कि किसी भी मरीज की तबीयत यदि ज्यादा खराब हो तो बिना देर किये उसे कोविड केयर सेंटर में भेजे। इसके साथ ही उन्होंने की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीव्ही, अलार्म आदि की जाानकारी ली और नियमित अंतराल में मॉकड्रिल करने कहा। 

उन्होंने जेलर से जेल में स्थापित क्लीनिक में मरीजों की लिए दवाईयों के स्टॉक एवं उपलब्धता की जानकारी ली, कलेक्टर ने कैदियों के लिए भोजन तैयार किये जाने वाले पाकशाला और बैरक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, फागेश सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एआर गोटा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply