CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: कांग्रेसियों ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई

 छत्तीसगढ़: कांग्रेसियों ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई
Share

धमतरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा, क्चछ्वक्क राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बी एल संतोष, स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मिडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग द्वारा जारी लेटर हेड में फर्जी मनगढ़ंत फेक न्यूज साझा कर देश में सम्प्रदायिकता, हिंसा फैलाने का प्रयास किया है।
 
उक्त संबंध में सिटी कोतवाली पहुंचकर कांग्रेसियों ने एफ आई आर दर्ज करने की मांग थाना प्रभारी से की है। उक्त स्नढ्ढक्र की कॉपी में लिखा है भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा, क्चछ्वक्क राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बी एल संतोष, स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मिडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग द्वारा जारी लेटर हेड में फर्जी मनगढ़ंत फेक न्यूज साझा कर देश में सम्प्रदायिकता, हिंसा फैलाने का प्रयास किया है, जिसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उक्त पदाधिकारियो के विरूद्ध ढ्ढक्कष्ट की धारा/ढ्ढञ्ज धारा (आईपीसी की प्रासंगिक धारा- 124ए, 153ए, 295ए, 298, 499, 503, 504, 505) के तहत स्नढ्ढक्र दर्ज करवाया गया है।

कोरोना महामारी के दौर में बीजेपी अपनी असफलता अपनी नाकामियों को छुपाने, इस प्रकार घृणित कार्य कर इस प्रकार के झूठे, मनगढं़त आरोप अपने ट्विटर और सोशल मिडिया के माध्यम से लगाकर, कांग्रेस और कांग्रेसी नेता नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश रच रहे है, जिसका हम विरोध करते है और उनके विरूद्ध कार्यवाही करने एफआईआर करवा रहे है।

उपरोक्त प्रकरण में दुष्प्रचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी उक्त नेताओं के विरूद्ध स्नढ्ढक्र दर्ज कराये जाने का निर्णय किया गया है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव,  विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भीखम सिन्हा उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply