CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : चक्रवाती तूफान का आंशिक प्रभाव इस जिले में पड़ेगा

 छत्तीसगढ़ : चक्रवाती तूफान का आंशिक प्रभाव इस जिले में पड़ेगा
Share

जगदलपुर। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। संभावना है कि यह चक्रवाती तूफान 18 मई को गुजरात से टकराएगा। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ इस चक्रवाती तूफान का आंशिक प्रभाव बस्तर पर भी पड़ेगा। बस्तर में 18 और 19 मई को बादल छाए रहेंगे । वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है ।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर अबर सागर में चक्रवात का पूर्वानुमान जताया गया है। दक्षिण की तरफ से आने वाली नमी के कारण बस्तर के मौसम में बदलाव होगा। गर्म वातावरण और नमी के मिलने से बादल छाए रहेंगे। वहीं तूफान को लेकर केंद्रीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन बस्तर में इस तूफान का कोई ज्यादा असर नहीं रहेगा। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज की गई। तूफान के चलते बादल छाने पर तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।
 


Share

Leave a Reply