CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का तेदूपत्ता जलकर हुआ खाक

छत्तीसगढ़: तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का तेदूपत्ता जलकर हुआ खाक
Share

कांकेर। जिला मुख्यालाय से सात किलोमीटर दूर माकड़ी स्थित वन विभाग के तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई है। जंगल में लगी आग ने तेंदूपत्ता गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और तेदूपत्ता गोदाम नम्बर तीन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन पूरा तेदूपत्ता जलकर खाक हो गया। तेदूपत्ता गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर चन्दन कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। इस आग से लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूपत्ता गोदाम के नजदीक जंगल में आग लगी थी जो कि फैलते हुए तेंदूपत्ता गोदाम तक पहुंच गई और गोदाम में रखा पूरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया है। इस संबंध में वन विभाग का कहना है कि गुरूवार की देर शाम को आग जंगल से होते हुए गोदाम तक पहुंच गई, जिसकी खबर लगते ही वन अमला फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गया। 

माकड़ी के डीएफओ अरविंद पीएम ने बताया कि तेदूपत्ता गोदाम नम्बर तीन में आग लगी है। इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जायेगा इसके बाद ही नुकसान का पूरा ब्योरा मिल पायेगा। 


Share

Leave a Reply