CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : प्रशासनिक अमले पर पर हमला करने वाले 8 लोगो पर एफआईआर दर्ज

 छत्तीसगढ़ : प्रशासनिक अमले पर पर हमला करने वाले 8 लोगो पर एफआईआर दर्ज
Share

अम्बिकापुर। लॉकडाउन का फायदा उठाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने गईं प्रशासन के टीम पर हमला करने वाले 8 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वही एसडीएम से दो लोगो पर धारा 151 के तहत कार्यवाही की ।

नायब तहसीलदार किशोरो वर्मा ने बताया कि अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्राम बढ़नीझरिया में भूमि अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने की सूचना पर बुधवार को राजस्व और पुलिस की टीम के साथ मौके पर दबिश दी । उन्होंने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी। इस पर ग्रामीण उग्र होकर टीम पर ईंट, पत्थर, सब्बल से हमला कर दिए। ग्रामीणों ने पटवारी के साथ मार-पीट की और शासकीय वाहन और दस्तावेज को क्षतिग्रस्त कर आधा घंटे तक बंधक बना लिए। मामले की सूचना पर एसडीएम और सीएसपी मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणो से मुक्त कराकर दस्तावेज वापस कराया। 

प्रशासनिक अमले पर मार-पीट करने और शासकीय वाहन और दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने पर नायब तहसीलदार से राजकुमार, सुखसाय, नधिरत, इंद्र कुंवर, मनिरथ, दिलकुंवर, टिबन और सुशीला सभी निवासी बढ़नीझरिया के खिलाफ गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 186, 294, 332, 353, 427 और 506 अधिरोपित की है।
 


Share

Leave a Reply