CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : फरार पूर्व पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कान पकड़वाकर निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ : फरार पूर्व पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कान पकड़वाकर निकाला जुलूस
Share

दुर्ग। मोबाईल दुकान के संचालक पर उस्तरा से हमला कर लूटपाट करने वाले फरार पूर्व भाजपा पार्षद अजय दुबे सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का कान पकड़वाकर जुलूस भी निकाला। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे पचरी निवासी पूर्व पार्षद अजय दुबे अपने अन्य साथियों संतराबाड़ी निवासी दिपेश व आकाश के साथ महाराजा चौक स्थित मोबाइल शॉप पहुंचा और वहां दुकान के संचालक से 10 हजार रुपए रूपये मांगे, नहीं देने पर आरोपियों ने दुकान संचालक रोहित गुप्ता को उस्तरा से मारकर घायल कर दुकान से 10 हजार रूपये लूटकर ले गये। हमले में रोहित के चेहरे, जांघ और कलाई पर गंभीर चोटें आईं थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले में लूट के साथ हत्या का प्रयास की धाराएं लगाकर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वारदात के बाद से आरोपी पूर्व पार्षद व उसके साथी फरार थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज उनका कान पकड़ाकर जुलूस भी निकाला और कोर्ट में पेश किया। 

इधर पूछताछ में आरोपी पूर्व पार्षद अजय का कहना है कि रोहित का जीजा विजय चांडक उसका 80-90 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। कई बार रकम लौटाने की बात हुई, लेकिन तमाम कोशिश नाकाम साबित हुई। आरोपी अजय का कहना है कि जब रुपए नहीं मिले तो गुस्से में उसने रोहित पर हमला किया। 

इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व पार्षद अजय दुबे के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। इसमें मारपीट के अलावा हत्या जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं। अकेले 11 मामले शासन की ओर से दर्ज कराए गए हैं। पिछले साल दिसंबर में उसे जिला बदर भी किया गया था।   


Share

Leave a Reply