CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित महिला की प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत, डाक्टरों ने बचाई जान

 छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित महिला की प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत, डाक्टरों ने बचाई जान
Share

जांजगीर चांपा। कोरोना संक्रमण से जहां पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ऐसी स्थिति में कई विषम परिस्थितियों का सामना भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को करना पड़ रहा है। 

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत ने बताया कि जांजगीर जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में भर्ती गर्भवती कोरोना संक्रमित महिला का 3 दिन पूर्व नॉर्मल डिलीवरी कराया गया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। लेकिन 2 दिन बाद ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई। ऐसी विषम परिस्थितियों में सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत के मार्गनिर्देशन में डॉक्टर अरविंद एक्का की टीम ने तत्काल आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कर महिला का सफल ऑपरेशन किया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। विषम परिस्थिति में किए गए इस कार्य की सराहना हो रही है।
 


Share

Leave a Reply