CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: अवैध अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर मरीजो को चढ़ाया जा रहा था ग्लूकोज, अस्पताल सील

 छत्तीसगढ़: अवैध अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर मरीजो को चढ़ाया जा रहा था ग्लूकोज, अस्पताल सील
Share

अम्बिकापुर। क्लिनिक के साथ एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने का मामला सामने आया है जहाँ कर मरीजो को खाट में लिटा कर बॉटल चढ़ाया जा रहा था। जिस पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को सील कर अस्पताल संचालक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। 

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम से शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के सरगवां स्थित आधुनिक क्लिनिक में दबिश देकर निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि क्लिनिक संचालक द्वारा यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रमाण पत्र के आधार पर क्लिनिक के साथ अस्पताल का संचालन कर रहा था।क्लिनिक एवं अस्पताल में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के करीब 100 लोग मौजूद थे। क्लिनिक के एक कमरे में खाट के बेड में मरीजो को भर्ती कर दीवार के सहारे बॉटल भी चढ़ाया जा रहा था। अवैध रूप से अस्पताल चलाने और कोरोना गाईडलाइंस का अनुपालनन नही करने पर टीम ने क्लिनिक को सील कर संचालक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
 


Share

Leave a Reply