BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, पहली बार नौतपा में बस्तर पहुंचा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, पहली बार नौतपा में बस्तर पहुंचा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है. पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, (Monsoon enters Chhattisgarh) मानसून बस्तर पहुंच चुका है. कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा. इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया. बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था.

मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में बादल छाए हुए हैं. गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 °C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया है.

बस्तर से लेकर देवभोग तक बारिश

पिछले 24 घंटे में सुहेला, बस्तर से लेकर देवभोग तक बारिश हुई है. सुहेला में 6, देवभोग, बकावंड, भैरमगढ़ व माकड़ी में 4-4 सेमी, बस्तर, धनोरा, जगदलपुर, नानगुर, भोपालपट्टनम में 3-3 सेमी पानी गिरा है. इसी तरह दरभा, रतनपुर, कुमरदा, नारायणपुर, भाटापारा में 2-2, तोकापाल, कोहकामेटा, भानुप्रतापुर, अमलीपदर, लवन, अर्जुंदा, प्रेमनगर, फरसगांव, तमनार में एक-एक सेमी बारिश हुई है.



Share

Leave a Reply