CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: कोरोना से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत, लूट रहे दवाएं-वैक्सीन

 छत्तीसगढ़: कोरोना से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत, लूट रहे दवाएं-वैक्सीन
Share

दंतेवाड़ा। कोरोना का कहर सभी पर टूटा है, चाहे वो आम जनता हो, मंत्री-नेता या फिर अभिनेता, कोई भी इस कहर से नहीं बचा है। वहीँ अब कोरोना संक्रमण जंगली इलाकों में रहने वाले नक्सलियों तक भी पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों में यहां 10 से ज्यादा नक्सलियों ने इस महामारी से दम तोड़ा है। इनमें से 8 के शव जलाए जाने की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। 

दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव का का कहना है कि जिन नक्सलियों की मौत हुई है, वे दक्षिण बस्तर इलाके के हैं। उनके नामों के बारे में पता किया जा रहा है। पल्लव का दावा है कि सुकमा में तो नक्सलियों ने संक्रमण से लड़ने के लिए वैक्सीन और दवाएं भी मंगवाई हैं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि जो नक्सली बीमार हैं, वे आकर सरेंडर करें। पुलिस इलाज कराएगी।

दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली है कि कोरोना और फूड पॉइजनिंग अब नक्सलियों के सामने बड़ी मुसीबत बन रही है। जिन नक्सलियों की मौत हुई है, उनमें कुछ बड़े कैडर के बताए जा रहे हैं।पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि कुछ दिन पहले कोंटा और दोरनापाल इलाके में नक्सलियों ने कोरोना वैक्सीन और दवाइयां लूटी थीं।

दो दिन पहले दक्षिण बस्तर डिवीजन, दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन में 100 से ज्यादा नक्सलियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। इनमें 25 लाख रुपए की इनामी सुजाता, जयलाल और दिनेश भी शामिल हैं। अकेले दक्षिण बस्तर में ही दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले आते हैं। इन इलाकों में सरकार ने भी आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी किया है। अफसरों ने भी नक्सलियों के उसी स्ट्रेन से संक्रमित होने की आशंका जताई है।
 


Share

Leave a Reply