छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया 26 को भारत बंद का ऐलान
जगदलपुर। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। जारी पर्चा में कहा है कि सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान से आदिवासी ग्रामीणों की जनहानि हो रही है। पर्चा में नक्सलियों ने किसान आंदोलन को समर्थन करते हुए केंद्र में काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार कारपोरेट घरानों की मदद करने सहित जल, जंगल व जमीन को हड़पने की नीति पर काम करने वाली सरकार का आरोप लगाया है। पर्चा में जेल में फर्जी मामलों मे बंद आदिवासी नेताओ की तत्काल रहा किये जाने एवं सुरक्षाबलों के खोले जा रहे कैंप पर तत्काल रोक लगाई की मांग की है। पीएलजीए की 20 वीं वर्षगांठ सभी लोग मिलकर मनाने की अपील किया है।




