CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने खूफिया विभाग के सहायक आरक्षक की हत्या कर दी

 छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने खूफिया विभाग के सहायक आरक्षक की हत्या कर दी
Share

सुकमा। जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के पेंटा गांव के पुजारीपारा निवासी सहायक आरक्षक वेट्टी भीमा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। भीमा दोरनापाल थाने में पुलिस की खूफिया विभाग (एसआईबी) में पदस्थ था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात वेट्टी भीमा अपने घर में सो रहा था। रात करीब 10 बजे 05-06 नक्सली उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। यह देखकर भीमा भागने का प्रयास किया, लेकिन नक्सलियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। सहायक आरक्षक भीमा को लेकर नक्सली घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे लेकर गए। वहां डंडों से बुरी तरह पीटने के बाद धारदार हथियार से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

जवान की पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन मौके पर पुलिस टीम के पहुंचने से पहले भीमा की हत्या कर नक्सली फरार हो चुके थे। घटना के बाद जवान के शव को दोरनापाल लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
 


Share

Leave a Reply