CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : नवनियुक्त सीएमएचओ फिर कोरोना संक्रमित हुए, सीएमएचओ के संपर्क में आये नेताओं का होगा कोरोना टेस्ट

 छत्तीसगढ़ : नवनियुक्त सीएमएचओ फिर कोरोना संक्रमित हुए, सीएमएचओ के संपर्क में आये नेताओं का होगा कोरोना टेस्ट
Share

जगदलपुर। नव नियुक्त सीएमएचओ गिरीश शर्मा को पदभार ग्रहण किये मुश्किल से 72 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनकी कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आ गई है। मालूम हो कि वे इसी महीने 15 अप्रैल के करीब संक्रमित हुए थे। होम आइसोलेशन के दौरान आठवें दिन उन्हें नए सीएमएचओ की जिम्मेदारी मिली थी। जिसके दूसरे दिन ही उन्होंने पद संभाल लिया था। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के दौरान सीएमएचओ गिरिश शर्मा इस बीच भाजपा नेताओ और प्रशासनिक बैठक में भी शामिल हुए थे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे और इलाज की व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने सीएमएचओ से मुलाकात की, जिस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व महापौर किरण देव और पूर्व विधायक संतोष बाफना उनसे मुलाकात कर रहे थे उसी दौरान उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट बन रही थी। इस मुलाकात के कुछ समय बाद ही सीएमएचओ पॉजिटिव आ गये। माना जा रहा है कि सीएमएचओ से मिलने के बाद भाजपा नेता कई अलग-अलग स्थानों पर भी गए हैं, अब सीएमएचओ के संपर्क में आये नेताओं का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।


Share

Leave a Reply