बड़ी खबर : नशीली इंजेक्शन एवं टेबलेट बेचते एक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीला टेबलेट एवं इंजेक्शन जब्त
बिलासपुर। नशे का इंजेक्शन तथा टेबलेट बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके से बड़ी मात्रा में नशीला टेबलेट एवं इंजेक्शन जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के तोरवा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 21 अप्रैल को शाम 5 बजे बताए हुये स्थान लाल खादान जानकी मेडिकल के पीछे अपने घर के बाहर एक व्यक्ति अवैध रुप से नशीली लूपी इंजेक्शन एवं नाईट्रा गोली बेचते पाए जाने पर आरोपी को पकड़ नाम पता पुछने पर अपना नाम दुखीराम यादव उर्फ बाठुल 37 वर्ष पिता जेठू यादव बताया है। आरोपी के पास से 55 नग लूपी जेसिक इंजेक्शन एवं 60 नग गोली ,एविल 29 नग तथा बिक्री 6.30 रुपये बरामद की है। आरोपी के पास से कुल 2540 रुपये की नशीली दवाई तथा इंजेक्शन सहित नगदी रुपये जब्त की गई है। नशीली दवाई बेचते पाए जाने पर उसके खिलाफ धारा 21,22 एनडीपीसी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है।




