छत्तीसगढ़ : शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, एक घंटे में क्रैश हुआ पोर्टल
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार ने ऑनलाइन शराब बिक्री का फैसला लिया है। इसके लिए पिछले साल की भांति इस साल भी शराब की होम डिलीवरी की सुविधा आज से शुरू कर दी गई है। लेकिन बड़े पैमाने पर बुकिंग होने की वजह से पोर्टल एक घंटे में ही क्रैश हो गया।
बता दें कि आज से मार्केटिंग कार्पोरेशन ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की है।लेकिन यह पोर्टल पहले ही घंटे में क्रैश हो गया। शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए बड़े पैमाने पर बुकिंग हो रही है। अधिक लोड की वजह से मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का पोर्टल क्रैश हो गया। आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि पहले ही घंटे पोर्टल में हजारों लोगों ने अप्लाई किया। एक साथ बड़े पैमाने पर बुकिंग की वजह से पोर्टल क्रैश हो गया। आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है।
लॉक डॉउन अवधि में सोमवार से शराब की होम डिलीवरी प्रारंभ होगी। शराब लोगो को सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक मिलेगी। शराब की घर पहुँच सेवा के लिए मदिरा प्रेमियो से 100 रुपया प्रति बोतल अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण काल मे शराब की होम डिलीवरी को लेकर तमाम आलोचना झेल रही राज्य सरकार ने शराब की घर पहुंच सेवा शुरू की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कारपोरेशन को जिम्मेदारी सौपी गई है। बताया गया है घर पहुँच सेवा के लिए सरकार ने 5 कंपिनयों से अनुबंध किया है। जिसके तहत सीधे दुकानो से शराब की डिमांड के अनुसार शराब को सप्लाई की जाएगी।
शराब की होम डिलीवरी के लिए वेबसाइट बनाई गई है। साथ ही फ़ोन के प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड भी किया जा सकता है। जिसमे नजदीकी शराब दुकानों का जिक्र है। जंहा से शराब मंगवाई जा सकती है, इसके लिए शराब की कीमत का भुगतान पहले करना होगा, उसके बाद ही डिलीवरी होगी। रायपुर शहर में 15 से अधिक शराब की दुकानें है बताया गया है कि इसमें केवल आधी दुकानें ही खोली जा रही है।




