छत्तीसगढ़: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने लॉक डाउन को लेकर कही ये बड़ी बात
रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है। उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से गंभीर हुए हालात धीरे-धीरे सुधरते अब दिख रहे हैं और इसकी मुख्य वजह लॉकडाउन ही है ऐसे में इस स्थिति को और बेहतर बनाये रखने 15 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए।
विकास उपाध्याय ने कहा,इस बार आम जनता खुद चाह रही है कि जान है तो जहान है और जिस तरह से इस बार के लॉकडाउन को आम जनता का समर्थन मिला है वह अभूतपूर्व है। ज्ञात रहे कि बढ़ते कोरोना के दूसरे वेव को रोकने विकास उपाध्याय ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाए जाने की वकालत की थी।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा,छत्तीसगढ़ में 15 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए। आज छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से गंभीर हुए हालात धीरे-धीरे सुधरते दिख रहे हैं तो सबसे बड़ा कारण यही है कि आम जनता ने इसे ही बेहतर विकल्प के साथ कारगर माना है और रोजाना नए संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या वाले शीर्ष 10 राज्यों की सूची से बाहर निकल निकल कर राज्यों के क्रम में छत्तीसगढ़ 14वें स्थान पर आ गया है।




