CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : पीसीसी चीफ मरकाम ने वित्त मंत्री सीतारमण का किया स्वागत, पूछे 5 सवाल...

 छत्तीसगढ़ : पीसीसी चीफ मरकाम ने वित्त मंत्री सीतारमण का किया स्वागत, पूछे 5 सवाल...
Share

रायपुर। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत की वित्तमंत्री का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। पीसीसी चीफ ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण के छत्तीसगढ़ आने पर प्रदेश की जनता को उनसे कुछ अपेक्षा है। मरकाम ने श्रीमती सीतारमण के सामने 5 सवाल रखे, जिनके जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है। 

मरकाम ने जो सवाल सामने रखे हैं, उनमे... 
-छत्तीसगढ़ की जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि तथा विभिन्न मदों में राज्य को केंद्र से लेने वाली राशि केंद्र कब तक देगा?
-केंद्र सरकार ने कोरोना काल में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को दस गुना तक बढ़ा दिया था जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 100 रू. के तक पहुंच गये। सीतारमण जी पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कब कम करेंगी?
-आप प्याज नहीं खाती क्या इसीलिये एक बार फिर से प्याज के दाम बढ़ने शुरू हो गये? प्याज 50 के पार पहुंच रहा है।
-नोटबंदी और जीएसटी लगाने से देश का क्या फायदा हुआ? नोटबंदी के बाद से ही बर्बाद हुई देश की अर्थव्यवस्था कब पटरी पर आयेगी?
-हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा तो मोदी जी पूरा नहीं कर रहे आप यह बतायें देश की बढ़ती हुई बेरोजगारी दर पर लगाम कब तक और कैसे लगेगी
 


Share

Leave a Reply