छत्तीसगढ़ :विभिन्न जोनों में लाकडाउन उल्लंघन करने वालों पर लगाया गया 4500 रूपये का अर्थदण्ड
कोरबा। लाकडाउन के उल्लंघन पर नगर निगम कोरबा द्वारा कड़ी नजर रखते हुए उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज निगम के कोरबा, टी.पी.नगर, दर्री व सर्वमंगला जोनांतर्गत लाकडाउन उल्लंघन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम अमले ने 4500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया तथा उन्हें लाकडाउन का पालन करने के लिए कड़ी हिदायत दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जोन में 2000 रूपये, टी.पी.नगर जोन में 1000 रूपये, दर्री जोनांतर्गत 600 रूपये, सर्वमंगला जोनांतर्गत 900 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया तथा कड़ी हिदायत दी गई कि यदि दोबारा उनके द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन किया जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।




