छत्तीसगढ़ : डीएसबी शाखा में पदस्थ पुलिस अफसर की कोरोना से मौत
कोरबा। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच दु:खद खबर कोरबा जिले से सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक एसपी ऑफि स के डीएसबी शाखा में पदस्थ निरीक्षक सुमत राम सोनवानी की कोरोना वायरस से आज सुबह मौत हो गई. इससे पहले वह कटघोरा वन बाकीमोंगरा थाना के प्रभारी रह चुके थे. बाकीमोंगरा थाना के बाद उन्हें एसपी ऑफि स के डीएसपी शाखा में पदस्थ किया गया था।




