CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : देह व्यापार चलाने की शिकायत पर पुलिस का 16 स्पा सेंटर्स पर छापा, 2 जगह पर बाहर से दरवाजा बंद कर...

 छत्तीसगढ़ : देह व्यापार चलाने की शिकायत पर पुलिस का 16 स्पा सेंटर्स पर छापा, 2 जगह पर बाहर से दरवाजा बंद कर...
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देर रात 16 स्पा सेंटर पर छापा मारा है। इसमें 2 सेंटर पर बाहर से दरवाजा बंद कर अंदर से मसाज सेंटर संचालित करने की बात सामने आई है। पुलिस की अचानक दबिश को देख सेंटर्स में मौजूद लोग दंग रह गए। बताया गया है कि पुलिस ने ये रेड स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने की शिकायत पर की है।

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि स्पा सेंटर्स की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिए जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस वजह से शहर के 16 स्पा सेंटरों की पड़ताल की गई, जिसमें 7 बंद पाए गए, वहीं दो सेंटर ब्लू एलासा स्पा व ओरा थाई स्पा को चेक करने पर कुछ लोग अंदर पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि किसी ने बाहर से बंद कर लॉक कर दिया था। 2 स्पा सेंटर के खिलाफ पंचनामा की कार्रवाई कर इन्हें कंट्रोल रूम भिलाई में बुलाया है। पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस पड़ताल के दौरान किन-किन स्पा सेंटरों में क्या-क्या गड़बड़ी पाई गई है। उनके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की गई है।

इन सेंटरों पर मारा छापा
दुर्ग पुलिस ने जिन सेंटरों की जांच पड़ताल की है, उसमें से एसेंस स्पा मॉल, सेंस स्पा मॉल, सेंसेशन स्पा मॉल, ओरा थाई स्पा मॉल, अवनी ट्रू स्पा मॉल, ब्लू एलासा स्पा मॉल, अंगम स्पा जुनवानी, लक्सी स्पा जुनवानी, ली स्पा जुनवानी, स्वादिका स्पा सुपेला, जारा स्पा सुपेला, हमर स्पा जुनवानी, लग्जरी स्पा जुनवानी, राजश्री स्पा नेहरू नगर, रोज स्पा होटल सूर्या, जैस्मिन स्पा फ्लोरेट होटल, एलीट स्पा सुपेला शामिल हैं।


Share

Leave a Reply