CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: शादी में DJ बंद कराने गए पुलिसवालों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर लाठियों से पीटा, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: शादी में DJ बंद कराने गए पुलिसवालों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर लाठियों से पीटा, हुए गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में पुलिस एक बार फिर निशाने पर है। इस बार बलरामपुर जिले में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। किसी तरह पुलिसवालों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पुलिसकर्मी शादी में DJ बजाए जाने की सूचना पर पहुंचे थे। पुलिसे ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल देवकुमार कुजूर, परमेश्वर दुबे और नगर सैनिक सुशील यादव देर रात पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि ग्राम नक्की में शादी के दौरान DJ बजाया जा रहा है। जबकि जिले में 31 मई तक शादियों पर रोक है। इस पर तीनों वहां पहुंचे तो पता चला कि सरजु नगेसिया के घर लड़की की शादी है। उसी में कार्यक्रम चल रहा है। इस पर टीम ने और DJ बंद करने को कहा।
आरोप है कि इस पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उनको लाठी-डंडे से पीटा। इसके कारण कांस्टेबल परमेश्वर दुबे का सिर फट गया। जबकि बाकी दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। कांस्टेबल परमेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां हालत गंभीर देख अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर पांच टांके आए हैं। इसके बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने DJ जब्त कर शाम तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में राजपुर के नक्की गांव निवासी गोविंद नारायण, शिवराम, करण कुमार, शिनोत, कृष्णा, प्रदीप, पप्पू, हुक्म पोर्ते, आत्मराम, पस्ता निवासी रोपन, रामजन्म, श्रीराम व देवेंद्र और महिलाओं भेदो, रामकलिया और शिनोत की मां मुन्नी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी 12 दिन की रिमांड मांगी गई थी।
 



Share

Leave a Reply