छत्तीसगढ़: जेलों से बंद कैदियों को जमानत या पेरोल पर किया जाएगा रिहा
जगदलपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा निर्णय लिया गया है, कि कोरोना महामारी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की जेलों से बंद कैदियों और विचाराधीन कैदियों को जमानत या पेरोल पर रिहा किए जायेगा। ज्ञात हो कि जेल में बंद कैदियों को पिछली मार्च 2020 में कोरोना के जब कम मामले थे, उस समय कुछ शर्तों के अधीन अंतरिम जमानत और पैरोल पर केंद्रीय जेल जगदलपुर से लगभग 700 कैदियों को रिहा किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल की भीड़ कम करने कैदियों और विचाराधीन कैदियों को जमानत या पेरोल दी जा सकती है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों की कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। बस्तर के केंद्रीय जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं, जिसके कारण जेल में कैदियों के बीच कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है।




