CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : PWD के कर्मचारी ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांंसी लगा कर दे दी जान

 छत्तीसगढ़ : PWD के कर्मचारी ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांंसी लगा कर दे दी जान
Share

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पीडब्लूडी के रिटायर्ड कर्मचारी ने घरेलू झगड़े के चलते गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा लिया। बताया जा रहा है कि महिला रोज शराब पीकर पति से झगड़ा करती थी। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, सड़क टोला करगीकला गांव निवासी समय लाल पनिका 65 वर्ष लोक निर्माण विभाग रिटायर्ड हुआ था। वह अपनी पत्नी सुशीला बाई 50 वर्ष के साथ रहता था। सुशीला उसकी दूसरी पत्नी थी। बताया जा रहा है कि सुशीला और समय लाल के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था।  पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे पड़ोस में रहने वाली मीराबाई पंप पर पानी भरने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि समय लाल के घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर समय लाल फं दे से लटका हुआ था। इसके बाद मीराबाई ने इसकी सूचना सरपंच पति विशाल सिंह उरैती को दी। इसके बाद सभी समय लाल के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फं दे से लटक रहा था और पास में ही सुशीला की गर्दन कटी लाश पड़ी थी। 

ग्रामीणों के अनुसार समय लाल की 4 बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सुशीला शराब पीने की आदी थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा भी होता था। बेटियों की शादी के बाद सुशीला ने समय लाल को उनसे मिलने से भी रोक दिया था। पुलिस ने बताया कि बिलासपुर से आई फ ारेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना का कारण आपसी विवाद हो सकता है। पुलिस ने मौके से एक हंसिया बरामद किया है। उसी से महिला की गर्दन काटे जाने की आशंका है। पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


Share

Leave a Reply