CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लगाया गया 6600 रुपए जुर्माना, एक्सपायरी डेट नहीं लिखने पर नोटिस जारी

छत्तीसगढ़: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लगाया गया 6600 रुपए जुर्माना, एक्सपायरी डेट नहीं लिखने पर नोटिस जारी
Share

जांजगीर चापा। रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर पालिका सक्ती ने सक्ती क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के तरूण एवं नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक रोशन देवांगन, उप अभियंता धरम सिदार एवं अन्य के साथ मिठाई दुकानों, होटलों एवं स्ट्रीट फुड वेंडर्स का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान मोहन भोग होटल, गजल साहू होटल, बनारसी , नटराज होटल, सी जी 11 ढाबा व स्ट्रीट फुड वेंडर्स में साफ सफाई का अभाव पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इन ब्यावसाइयों से कुल 6,600 रूपये का जुर्माना वसूला गया। मालखरौदा के मामा भांचा होटल एण्ड स्वीट्स, यादव होटल एवं साहू जलपानगृह का भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के तरूण द्वारा निरीक्षण किया गया। साफ सफाई का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता युक्त मिठाई बनाने निर्देशित किया गया। 

मिठाईयों में विनिर्माण तिथि एवं अवसान तिथि नहीं पाये जाने पर चार होटलों को नोटिस दी गई। गजल साहू होटल में खराब बोरी के ऊपर रखे गए दस किलो बूंदी लड्डू ओ खराब हो चुके शक्कर की चासनी को नष्ट करवाया। मिठाईयों को साफ जगह व साफ बर्तनों में रखने निर्देशित किया गया। एक अन्य होटल से बार बार समोसा तलने से खराब हो चुके तेल को नष्ट करवाया गया। इसके साथ ही मोहनभोग होटल से मिल्क केक का नमूना लिया गया जिसे जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके पूर्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन द्वारा बादल होटल से बर्फी एवं कंवर होटल से बूंदी लड्डू का नमूना तथा होटल ड्रीम कैफ से मिल्क केक का नमूना जांच हेतु लिया गया था। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल द्वारा जांजगीर के ओम स्वीट से मिल्क केक, कमल स्वीट्स से कलाकंद, केसरवानी स्वीट्स शिवरीनारायण से चमचम का सैंपल जांच के लिये लिया गया। गिरजा होटल जांजगीर का निरीक्षण किया गया। सभी को साफ सफाई, मिलावट नहीं करने, मिठाइयों में उत्पादन तिथि एवं कालातीत तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिये गये। 
 


Share

Leave a Reply