CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छतीसगढ़: गायक दीपक व कोरियोग्राफर हेमंत की हो रही प्रशंसा

 छतीसगढ़: गायक दीपक व कोरियोग्राफर हेमंत की हो रही प्रशंसा
Share

रायगढ़। जिसे कला और संस्कृति की नगरी कही जाती है और यहां के कलाकारों ने अपनी कलाकारी से अपना नाम छतीसगढ़ ही नहीं व देश विदेशों में भी स्थापित किया है। वहीं शहर के कलाकार दीपक दास ने वर्तमान में छत्तीसगढ़ी रोमांटिक सांग स्तोला जब ले देखे अपने यूटयब चेनल दीपक दास प्रोडक्शन पर ला रहे हैं। जिसे जुगनू सिंह राठौर द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसके गीतकार सुजीत चैहान, संगीत भवानी गुरु ने दिया और हीरो हेमंत चैहान और हीरोइन नीता यादव और वीडियोग्राफी हरी गोस्वामी, महेश महंत, एडिटिंग महेश महंत, बैकग्राउंड डांस विक्की और शुभम के साथ इस गीत को सजाने वाले रायगढ़ के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर हेमंत महंत और अपने मधुर और रोमांटिक अंदाज में गाने वाले गायक दीपक दास हैं।

गीत का विमोचन आज रायगढ़ जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष और जिला क्रिकेट संघ सचिव रामचंद्र शर्मा के करकमलों से हुआ। रामचन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत ही हर्ष की बात है कि रायगढ़ की टीम ने दीपक दास प्रोडक्शन के तहत एक छत्तीसगढ़ी सॉन्ग रिलीज किया है। जो 10 मार्च को सुबह 8 बजे दीपक दास प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल में जारी किया जाएगा। मैं शहर की जनता से अपील करता हूं कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनके चैनल को लाइक कमेंट और सब्सक्राइब कर प्रोत्साहित करें। मैं टीम के सभी कलाकारों को बधाई देता हूं। उन्होंने अच्छा काम किया गया है और उनकी मेहनत को सफलता जरूर मिलेगी। कोरियोग्राफर हेमंत महंत ने इस सॉन्ग में छत्तीसगढ़ी पैटर्न को समाहित किया है। जिसका निश्चित ही अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। प्रोड्यूसर और गायक दीपक दास ने बताया कि मेरा गीत छत्तीसगढ़ी रोमांटिक गीत है, जो प्रेम पर आधारित है नव युवकों को जरूर पसंद आएगा इस गीत को जुगनू सिंह राठौर से प्रस्तुत किया जा रहा है। पूरी टीम को मेहनत के लिए सभी को बधाई देता हूं और छत्तीसगढ़ वासियों से लाइक कमेंट सब्सक्राइब के साथ प्यार देकर सहयोग करने की अपील करता हूं।

लोक गायक दीपक आचार्य ने बताया कि यूट्यूब चैनल में मैंने ष्तोला जब ले देखे गीत का ट्रेलर देखा बहुत अच्छा लगा। सभी को यह जरूर पसंद आएगा। यह जुबान पर तुरंत चढ़ने वाला गीत है। टीम के सभी कलाकारों को बधाई देता हूं।


Share

Leave a Reply