CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: लाखों रूपये के हिरे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर

 छत्तीसगढ़: लाखों रूपये के हिरे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश और पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के मार्गदर्शन में गरियाबंद क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और अपराधों पर नियंत्रण करने निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जिला पुलिस बल द्वारा शराब, गांजा, हीरा और वन्य प्राणी के खाल के तस्करों को पकड़ने एवं इस तरह के गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए सतत मुखबीर लगाकर अधिक से अधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस बल को इस क्षेत्र में काफी सफलताएं भी प्राप्त हो रही है। 


इसी क्रम में 30 मार्च को थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष भुआर्य को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति टाटा इण्डिका विस्टा कार क्रमांक एमपी 08 टी 9214 से अवैध रूप से हीरा खनिज पत्थर लेकर गरियाबंद से छुरा की ओर आ रही है, जिसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। 

सूचना पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक संतोष भुआर्य के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन कर सूचना की तस्दीकी और आरोपी की घेराबंदी करने शासकीय महाविद्यालय मेन रोड छुरा के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया जो कुछ देर में वाहन के आने पर रोक कर पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम जितेन्द्र शर्मा पिता महेश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी शिवानंद नगर खमतराई रायपुर तथा बगल शीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सैय्यद जिशान पिता मुनाजिर हुसैन उम्र 31 वर्ष साकिन शिवानंद नगर खमतराई रायपुर होना बताया, आरोपियों की जामा तलाशी एवं उनके वाहन टाटा इण्डिका विस्टा कार की तलाशी ली गई। जामा तलाशी दौरान जितेन्द्र शर्मा के कब्जे से 07 नग और सैय्यद जिशान के कब्जे से 05 नग हीरा पत्थर कुल 12 नग, किमती 2 लाख 50 हजार रूपये, 02 नग एण्ड्रायड मोबाईल व नगदी रकम 300 रूपयें और घटना में प्रयुक्त वाहन इण्डिका विस्टा कार क्रमांक एमपी 08 टी 9214 जप्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 

इसके बाद थाना प[राभरी अपनी टीम के साथ थाना छुरा आये और आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि 4(21) माईनिंग एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है। आरोपी जितेन्द्र शर्मा पिता महेश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी शिवानंद नगर खमतराई रायपुर और सैय्यद जिशान पिता मुनाजिर हुसैन साकिन शिवानंद नगर खमतराई रायपुर को वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल भेजा जा रहा है।
 


Share

Leave a Reply