CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: 10वीं-12वीं के छात्र और छत्राओं ने किया ऑफलाइन परीक्षा का विरोध

 छत्तीसगढ़: 10वीं-12वीं के छात्र और छत्राओं ने किया ऑफलाइन परीक्षा का विरोध
Share

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राएं ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही कराई जाए, क्योंकि क्लासेस भी ऑनलाइन ही ली गई है। ऐसे छात्र चाहते हैं कि ‘जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा’ होनी चाहिए।

छात्रों का कहना है कि जिस तरह से 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन क्लास चल रही थी, उसी तरीके से ऑनलाइन परीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इसी मांग को लेकर आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर घंटों सड़क पर बैठे रहे।

छात्रों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री के नाम नायब तहसीलदार तोस कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। नायब तहसीलदार तोस कुमार सिंह ने बताया कि हमारे उच्च अधिकारी के मार्गदर्शन पर आगे फॉरवर्ड किया जाएगा।


Share

Leave a Reply